सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speeding Car Hits Two Brothers on Motorcycle; One Dies

Hapur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Speeding Car Hits Two Brothers on Motorcycle; One Dies
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-334 स्थित गांव सादिकपुर के पास हाईवे पर दो मार्च की रात में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। इसमें जिला बुलंदशहर कस्बा गुलावठी के मोहल्ला रामनगर चांद मस्जिद निवासी जाबिद की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उनका भाई आरिफ बाल-बाल बच गया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने 31 दिन बाद कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos


जिला बुलंदशहर कस्बा गुलावठी के मोहल्ला रामनगर चांद मस्जिद निवासी रिहाना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दो मार्च की रात करीब नौ बजे उनके पुत्र जाबिद व आरिफ बाइक पर सवार होकर नोएडा से हापुड़ होते हुए घर लौट रहे थे। आरोप है कि थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-334 स्थित गांव सादिकपुर के पास हाईवे पर पहुंचने पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें उनके पुत्र जाबिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरिफ बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवश होकर वह बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं और मामले की शिकायत की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार नंबर के आधार पर पहचान कर जल्द कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed