{"_id":"69d41421936d0ba2510a33ed","slug":"car-stunts-on-highway-video-goes-viral-hapur-news-c-306-1-gha1001-121331-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर कार से स्टंट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर कार से स्टंट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
हाईवे पर कार से स्टंट करते युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
ब्रजघाट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात युवाओं ने तेज रफ्तार कार की छत पर बैठकर और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार का सात हजार रुपये का चालान किया है।
पुलिस-प्रशासन के बार-बार समझाने और अभियान चलाने के बावजूद युवा वर्ग रील बनाने और सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने के चक्कर में कानून का उल्लंघन करने के साथ ही अपनी, दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा है।
रविवार की रात भी हापुड़ की तरफ से ब्रजघाट टोल प्लाजा की ओर जा रही लग्जरी कार में हूटर बजाते हुए युवाओं ने हाईवे पर खतरनाक स्टंट किए। जिनमें कुछ युवक तेज रफ्तार कार की छत पर बैठे थे, तो कुछ खिड़कियों पर लटके हुए थे। इस दौरान हाईवे पर आवागमन कर रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रही।
वहीं, युवकों के साथ भी हादसा हो सकता था। युवकों के हाईवे पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए यातायात पुलिस ने कार्रवाई की।
यातायात उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि कार का नंबर जनपद मेरठ का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात हजार रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो अन्य कारों की खिड़कियों पर बैठकर कुछ युवक स्टंट कर रहे थे।
इनका भी किसी ने वीडियो बना लिया और सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों कारों का वायरल वीडियो थाना सिंभावली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सीओ यातायात राहुल यादव ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात प्रभारी को तीनों कारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। यातायात पुलिस द्वारा तीनों कारों का चालान काटकर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
Trending Videos