{"_id":"69d41350c082d300050a8b7a","slug":"two-friends-seriously-injured-in-collision-with-speeding-car-report-filed-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139586-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो दोस्त गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो दोस्त गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-334 स्थित गांव सादिकपुर के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने नगर के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव मुर्शदपुर झंडा निवासी नवीन कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र रोहन तेवतिया उर्फ सनी अपने दोस्त मयंक तेवतिया के साथ बाइक पर सवार होकर पिलखुवा स्थित एक विश्वविद्यालय से अपनी डिग्री लेने जा रहा था। आरोप है कि एनएच-334 स्थित गांव सादिकपुर के पास पहुंचने पर पीछे तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे देख आने जाने वाले राहगीर यहां एकत्र हो गए और घायलों को नगर के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में दोनों का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर वह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो लोगों ने बताया कि कार में एक पुरुष व एक महिला बैठी हुई थी।
कार पर पुलिस लिखा था और कार में दरोगा की केप रखी हुई थी। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos