सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   25 Vehicles Auctioned for Eight Lakhs

Hapur News: आठ लाख में हुई 25 वाहनों की नीलामी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
25 Vehicles Auctioned for Eight Lakhs
सिंभावली थाने में वाहनों की नीलामी के दौरान मौजूद नायब तहसीलदार व अन्य। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। थाना परिसर में खड़े जब्त वाहनों की नीलामी सोमवार को नायब तहसीलदार श्वेता छापड़िया की देखरेख में संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी बोलीदाताओं को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों से अवगत कराया गया।
Trending Videos


श्वेता छापड़िया ने बताया कि इस नीलामी में कुल 25 वाहन शामिल रहे, जिनमें पांच चार पहिया वाहन (एक ट्रक समेत), दो तीन पहिया वाहन और 18 दुपहिया वाहन थे। नीलामी के दौरान बोलीदाताओं में प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बोली प्रक्रिया में ज्ञानेंद्र त्यागी ने आठ लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। वहीं, अरुण कुमार ने सात लाख 51 हजार रुपये और हापुड़ निवासी मुनव्वर ने सात लाख 50 हजार रुपये की बोली लगाई की। आठ लाख रुपये की अंतिम बोली के साथ सभी वाहन ज्ञानेंद्र त्यागी के नाम नीलाम कर दिए गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा इन वाहनों की कुल कीमत छह लाख 42 हजार 260 रुपये निर्धारित की गई थी, जबकि नीलामी में इससे अधिक राशि प्राप्त हुई। इस दौरान थाना प्रभारी सुरेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed