Hapur: टोल किनारे भाकियू टिकैत के कार्यालय पर चला बुलडोजर, चाय की दुकान भी ध्वस्त, धरने पर बैठे कार्यकर्ता
हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का कार्यालय और उससे जुड़ी चाय की दुकान ध्वस्त कर दी।
विस्तार
हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का कार्यालय और उससे जुड़ी चाय की दुकान ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम मनोज सिंह, सीओ अनीता चौहान और कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। मामले को लेकर भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तेवतिया का यह कार्यालय लंबे समय से संचालित हो रहा था और परिसर में चाय की दुकान भी चल रही थी, जिसका संचालन चीनू द्वारा किया जा रहा था। प्रशासन के मुताबिक एनएचएआई की गाइडलाइन के तहत टोल प्लाजा के पास हाइवे किनारे किसी भी प्रकार का स्थायी या अस्थायी निर्माण प्रतिबंधित है।
अधिकारियों ने बताया कि संचालक को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह सख्त कार्रवाई करते हुए पूरा निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों लोग मौके पर ही धरने पर बैठ गए। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एसडीएम मनोज सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के पास किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं है। कई बार नोटिस देने के बाद भी निर्माण नहीं हटाया गया, इसलिए यह कार्रवाई की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.