सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Intensive raids underway to locate Asad and Danish, who were involved in the attack on Pashu.

Hapur News: पाशु पर हमले में शामिल असद और दानिश की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Intensive raids underway to locate Asad and Danish, who were involved in the attack on Pashu.
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर में पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर हुए दीपांशु उर्फ पाशु पर हमले के मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले में पुलिस पहले ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान का काम जारी है। हमले के वायरल वीडियो की जांच में असद और दानिश के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घायल पाशु का उपचार मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार होने पर सोमवार को छुट्टी देने की बात कही है। पाशु के भाई ललित ने बताया कि उपचार के बाद स्थिति पहले से बेहतर है और सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि अभी दो आरोपी अज्ञात हैं और यदि उन्हें जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो घर लौटने पर परिवार की सुरक्षा को खतरा बना रहेगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

घटना से जुड़े वायरल वीडियो की जांच में गांव बक्सर निवासी दानिश और असद की पहचान हुई है। इनके अलावा अन्य तीन हमलावरों की भी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं। जल्द ही अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस चौकी के पास वारदात से उठे सवाल : गांव बक्सर में पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed