{"_id":"6a2ee17a21beb36d58025b21","slug":"operation-of-regular-trains-disrupted-by-summer-special-trains-hapur-news-c-135-1-hpr1003-143076-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों का संचालन बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों का संचालन बिगड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के साथ ही नियमित एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रविवार को भी अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से स्टेशन पहुंचीं।
सीतामढ़ी जंक्शन से चलकर दिल्ली जंक्शन को जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 13 घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन सात घंटे, बरेली से चलकर भुज को जा रही आला हजरत एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट, बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू ट्रेन तीन घंटे की देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई।
दिल्ली जंक्शन से छपरा जंक्शन जा रही लोकनायक एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जा रही पदमावत एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट की देरी से आई।
इनके अलावा कासगंज जंक्शन से चलकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जा रही अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ जंक्शन से मेरठ को जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। जिस कारण गर्मी के मौसम में ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का पसीना छूट गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि पिलखुवा-कुचेसर चौपला के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही अन्य रेलखंडों में भी रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कार्य पूरा होने के बाद संचालन में सुधार की उम्मीद है।