सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Power supply to 13,000 homes remained disrupted for three hours.

Hapur News: तीन घंटे गुल रही 13 हजार घरों की आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 13,000 homes remained disrupted for three hours.
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड प्रथम, प्रीत विहार और आनंद विहार द्वितीय बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे से लाइनों पर मरम्मत कार्य व शिफ्टिंग का कार्य किया गया। इस कारण तीन घंटे तक करीब 13 हजार घरों की आपूर्ति बाधित रही। लोगों को सुबह जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई।

आनंद विहार 220केवी बिजलीघर से दिल्ली रोड, प्रीत विहार बिजलीघर को आपूर्ति एक ही लाइन के जरिए दी जा रही है। आए दिन लोड बढ़ने से लाइन में फाल्ट हो जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रविवार को दिल्ली रोड प्रथम बिजली घर के फीडर नंबर चार, छह, आठ व 11, प्रीत विहार-आनंद विहार द्वितीय से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 5.30 बजे से सुबह 8.30 बजे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड, बुलंदशहर रोड, आवास विकास कालोनी, मोहल्ला मजीदपुरा, मोती काॅलोनी, तगासराय, श्रीनगर, अर्जुन नगर, लज्जापुरी, चमरी, अपना घर काॅलोनी, राजीव विहार, विवेक विहार, तगासराय, इंद्रगढ़ी, फूलगढ़ी की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे करीब 13 हजार उपभोक्ताओं के भवनों की आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को जरूरी कार्य निपटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली रोड और प्रीत विहार बिजलीघर से जुड़े लोगों को फाॅल्ट के कारण होने वाली समस्या से राहत दिलाने के लिए यह कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed