{"_id":"6a2ee122d07a9e21f90503b5","slug":"lecturer-recruitment-exam-62-of-candidates-skipped-the-paper-general-knowledge-questions-left-them-baffled-hapur-news-c-135-1-hpr1002-143090-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता भर्ती परीक्षा : 62 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ा पेपर, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने चकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा : 62 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ा पेपर, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने चकराया
विज्ञापन
दीवान इंटर कॉलेज में प्रवक्ता की परीक्षा देकर जाते परीक्षार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पद के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित प्री-परीक्षा में करीब 62 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सिर्फ 38 फीसदी अभ्यर्थी ही पेपर देने पहुंचे। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया।
प्रवक्ता पद पर भर्ती परीक्षा के लिए जिले में एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्रीचंडी विद्यालय, श्रीजैन कन्या पाठशाला, एसएसके इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया। एक ही पाली में परीक्षा आयोजित कराई गई।
परीक्षा में 3790 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1440 ही उपस्थित रहे, 2350 ने परीक्षा छोड़ दी। नौ केंद्रों में से आठ पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति 40 फीसदी के पार नहीं पहुंच सकी। पेपर शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, स्क्रीनिंग, बॉयोमेट्रिक कर प्रवेश दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया। पेपर देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न अधिक परेशान करने वाले रहे।
विज्ञापन
-इस तरह के आए प्रश्न-
*भारत का राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत करता है।
*संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन कहां संपन्न हुआ।
*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कब, कहां हुआ, इसमें कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
*सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी का जन्म कब और कहां हुआ।
*ग्रीनहाउस प्रभाव के लिए कौन सी गैस जिम्मेदार है।
*पृथ्वी की उत्पत्ति से संबंधित निहारिका परिकल्पना किसने प्रस्तुत की।
*विश्व के किस क्षेत्र में सबसे अधिक ज्वालामुखी पाए जाते हैं।
-- -
बोले अभ्यर्थी -
प्रवक्ता पद के लिए भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने चकराया। कुछ प्रश्न आसान थे तो कुछ घुमाकर पूछे गए थे। कुल मिलाकर देखें तो पेपर ठीक ही रहा। - मनु, फोटो संख्या-- 37
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग के चलते काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। पिछले सालों के मुकाबले इस बार प्रश्न पत्र कुछ कठिन रहा लेकिन पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। - अनामिका, फोटो संख्या-- 38
--
कोट
जिले के नौ केंद्रों पर प्रवक्ता पद पर भर्ती की परीक्षा संपन्न हुई। केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी गई। तलाश, स्क्रीनिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। - शैलेंद्र कुमार, कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक
प्रवक्ता पद पर भर्ती परीक्षा के लिए जिले में एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्रीचंडी विद्यालय, श्रीजैन कन्या पाठशाला, एसएसके इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया। एक ही पाली में परीक्षा आयोजित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में 3790 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1440 ही उपस्थित रहे, 2350 ने परीक्षा छोड़ दी। नौ केंद्रों में से आठ पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति 40 फीसदी के पार नहीं पहुंच सकी। पेपर शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, स्क्रीनिंग, बॉयोमेट्रिक कर प्रवेश दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया। पेपर देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न अधिक परेशान करने वाले रहे।
-इस तरह के आए प्रश्न-
*भारत का राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत करता है।
*संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन कहां संपन्न हुआ।
*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कब, कहां हुआ, इसमें कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
*सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी का जन्म कब और कहां हुआ।
*ग्रीनहाउस प्रभाव के लिए कौन सी गैस जिम्मेदार है।
*पृथ्वी की उत्पत्ति से संबंधित निहारिका परिकल्पना किसने प्रस्तुत की।
*विश्व के किस क्षेत्र में सबसे अधिक ज्वालामुखी पाए जाते हैं।
बोले अभ्यर्थी -
प्रवक्ता पद के लिए भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने चकराया। कुछ प्रश्न आसान थे तो कुछ घुमाकर पूछे गए थे। कुल मिलाकर देखें तो पेपर ठीक ही रहा। - मनु, फोटो संख्या
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग के चलते काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। पिछले सालों के मुकाबले इस बार प्रश्न पत्र कुछ कठिन रहा लेकिन पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। - अनामिका, फोटो संख्या