पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lawyers' agitation continues for the 21st day; boycott of judicial work.

Hapur News: अधिवक्ताओं का आंदोलन 21वें दिन भी जारी, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' agitation continues for the 21st day; boycott of judicial work.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धौलाना। तहसील धौलाना में फ्रंट कार्यालय व्यवस्था के विरोध में बार एसोसिएशन का आंदोलन सोमवार को 21वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टांप वेंडरों ने धरना जारी रखते हुए सरकार से व्यवस्था वापस लेने की मांग दोहराई।
धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे साठा चौरासी विकास मंच के संस्थापक ललित राणा ने कहा कि पिछले 21 दिनों से आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों के बहिष्कार से आमजन प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में सरकार को समाधान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन धौलाना के अध्यक्ष विनोद सिसोदिया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के चलते तहसील परिसर में सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं। अधिवक्ताओं के चैंबर बंद दिखाई दिए, जिससे वादकारियों और रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गजेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि यह व्यवस्था अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टांप वेंडरों के हितों के विपरीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार निर्णय वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरना स्थल पर पूर्व अध्यक्ष अमरपाल सिंह, राजीव तोमर, राजा सिसौदिया, देवेन्द्र सिंह, सुमित राणा, बादल प्रताप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed