{"_id":"6a42ad30f05aae424901e2ad","slug":"roadways-bus-collides-with-private-company-bus-18-women-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1002-143891-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्राइवेट कंपनी की बस को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 18 महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्राइवेट कंपनी की बस को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 18 महिलाएं घायल
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती निजामपुर अंडरपास पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवती। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-09 स्थित निजामपुर अंडरपास के ऊपर सुबह करीब साढ़े पांच बजे नौकरी पर जा रहीं महिलाओं और युवतियों से भरी प्राइवेट बस को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 18 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें पिलखुवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
हापुड़ नगर व आसपास के क्षेत्र से सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं व युवतियां नोएडा सेक्टर-84 स्थित एक नामचीन कंपनी में नौकरी करने के लिए जाती हैं। इन सभी को ले जाने के लिए कंपनी की एक बस हापुड़ आती है। सोमवार की सुबह तड़के करीब साढ़े पांच बजे बस उन्हें लेकर नोएडा जा रही थी।
एनएच-09 स्थित निजामपुर अंडरपास के ऊपर पहुंची तो पीछे तेज रफ्तार शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर पिलखुवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घायलों में हापुड़ निवासी भारती, शिवानी, काजल, वंदना, पायल, निशा, सविता, छोटी, रीना, बंटी आदि शामिल हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले रखा है।