पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two youths from the district lost their lives in a road accident in Meerut.

Hapur News: मेरठ में सड़क हादसे में जिले के दो युवकों की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two youths from the district lost their lives in a road accident in Meerut.
मृतक फरमान का फाइल फोटो।
हापुड़। मेरठ के थाना रोहटा क्षेत्र के गंग नहर पटरी मार्ग पर रविवार की देर शाम ओवरटेक करते हुए ट्रक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दानिश (27) निवासी हापुड़ व फरमान (26) निवासी मोहल्ला गांधीनगर पिलखुवा की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


दानिश, फरमान और हिमांशु रविवार की दोपहर बाइक से घर से निकले थे। रात में तीनों एक ही बाइक से मेरठ के पूठ से भोला की ओर जा रहे थे। थाना रोहटा क्षेत्र के गंग नहर पटरी मार्ग पर पहुंचने पर सामने से ओवरटेक कर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दानिश व फरमान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिलखुवा निवासी हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी रोहटा में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। देर रात परिजनों को दानिश और फरमान की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरमान के बड़े भाई इरफान ने बताया कि वह हलवाई का काम करते थे। उनके पिता शहाबुद्दीन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed