{"_id":"69f24845cf034152e50b70a6","slug":"man-found-unconscious-at-tube-well-dies-hapur-news-c-135-1-hpr1001-140678-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नलकूप पर अचेत मिला व्यक्ति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नलकूप पर अचेत मिला व्यक्ति, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव अकड़ौली के जंगल स्थित एक नलकूप पर 40 वर्षीय युवक अचेत हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। ऐसे में आशंका है कि अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को गांव अकड़ौली के ग्रामीणों ने सुबह एक नलकूप पर गांव के ही अभिजीत को अचेत हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से अभिजीत को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि परिजनों ने बताया कि अभिजीत अत्याधिक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि अत्याधिक शराब का सेवन करने के कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Trending Videos