सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Man killed in collision with speeding truck

Hapur News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Man killed in collision with speeding truck
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र में नए हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के निकट मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में जनपद अमरोहा निवासी जरीफ अहमद (50 वर्ष) की मौत हो गई। लघुशंका करने के लिए कार से उतरे जरीफ को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव सिकरिया निवासी रसीद अहमद ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनके भाई जरीफ अहमद मंगलवार की रात अपनी पत्नी नरगिस खातून, बेटे सोफियान और दो बेटियों के साथ किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। क्षेत्र में नए हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के निकट उन्होंने अपनी कार हाईवे किनारे खड़ी की और लघुशंका करने के लिए उतरने लगे। रसीद ने बताया कि इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में जरीफ गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने ट्रक समेत वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने ट्रक रूकवाकर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed