{"_id":"69ab0e2f9faff75ef00fca96","slug":"marriage-of-a-minor-was-being-arranged-stopped-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138034-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नाबालिग का कराया जा रहा था विवाह, रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नाबालिग का कराया जा रहा था विवाह, रुकवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़।थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में शुक्रवार को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई 15 वर्षीय लड़की का विवाह रुकवाया। शिकायत के आधार पर पहुंची टीम की ओर से यह कार्रवाई की गई।
गांव सिमरौली में जिला बुलंदशहर के गांव सैदपुर से बरात पहुंची थी। सुबह बरात आने के बाद बरातियों ने दोपहर में खूब दावत भी उड़ाई। लेकिन इस पूरे मामले की भनक पुलिस को लग गई और फेरों से पहले पूरी टीम यहां पहुंच गई। पुलिस और समिति ने दूल्हा-दुल्हन पक्ष को फटकार लगाई। जिसके बाद बरात वापस लौट गई।
न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ से एक सूचना मिली कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में एक व्यक्ति अपनी 15 वर्षीय बेटी का विवाह कर रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एएचटीयू के प्रभारी को इसकी जानकारी दी। दोनों टीमें तत्काल नाबालिग के घर पहुंचीं और इस विवाह को रुकवा दिया। परिवार को इस संबंध में सख्त हिदायत दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X