VIDEO: कांवड़ियों की भीड़ के आगे थमी रफ्तार, NH-09 पर लगा भीषण जाम; दो घंटे रेंगते रहे वाहन
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने में जुट गया। पुलिस ने पलवाड़ा चेक पोस्ट की तरफ से वाहनों को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से निकालना शुरू किया। इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते भी वाहनों को निकालने की व्यवस्था की गई, ताकि हाईवे पर बढ़ रहे वाहनों के दबाव को कम किया जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा के चलते रविवार शाम नेशनल हाईवे-09 पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। अमरोहा, मुरादाबाद, सीतापुर और बरेली की ओर से बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने के कारण अमरोहा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते पलवाड़ा चेक पोस्ट तक भीषण जाम लग गया।
हाईवे पर लगीं लंबी कतारें
कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंगा पुल पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत गंगा पुल से किसी भी वाहन को आवागमन की अनुमति नहीं दी जा रही है। रविवार शाम गढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिए जाने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में बस, कार, ट्रक और अन्य छोटे-बड़े वाहन फंस गए।
वाहनों को भेजा गया वैकल्पिक मार्ग पर
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने में जुट गया। पुलिस ने पलवाड़ा चेक पोस्ट की तरफ से वाहनों को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से निकालना शुरू किया। इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते भी वाहनों को निकालने की व्यवस्था की गई, ताकि हाईवे पर बढ़ रहे वाहनों के दबाव को कम किया जा सके। भीषण जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर लगातार मशक्कत कर यातायात को नियंत्रित किया, जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी।
कावंड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
सीओ राहुल यादव का कहना है कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंगा पुल पर कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इसके कारण वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का प्रयोग करें और कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन की यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.