फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Message on children's health conveyed during ORS Week.

Hapur News: ओआरएस सप्ताह में बच्चों के स्वास्थ्य का दिया संदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Message on children's health conveyed during ORS Week.
पिलखुवा के सरस्वती अस्पताल में ओआरएस सप्ताह में जानकारी देतीं चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन

पिलखुवा। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल के बाल रोग विभाग ने ओआरएस सप्ताह-2026 के तहत दो दिवसीय जनजागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान में मेडिकल छात्रों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों को डायरिया से होने वाले डिहाइड्रेशन की रोकथाम व ओआरएस के सही उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों की डिजिटल पोस्टर प्रस्तुति से हुई। इसके बाद प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समय पर ओआरएस देने, स्तनपान जारी रखने, स्वच्छ पेयजल, हाथों की सफाई और चिकित्सकीय परामर्श के महत्व का संदेश दिया।
विज्ञापन

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार गोयल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भावना कोहली, डॉ. हीरू नवनी, डॉ. भरत गुप्ता, डॉ. आफिया खान आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की प्राचार्या डॉ. बरखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे अभियान बच्चों को डायरिया और डिहाइड्रेशन से बचाने के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed