फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bhim Singh injured in clash between two groups in Hapur stemming from old rivalry died during treatment

Hapur News: घायल भीम सिंह की उपचार के दौरान मौत, एहतियातन पुलिस बल तैनात; हुई थी फायरिंग और मारपीट

Fri, 31 Jul 2026 03:49 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 31 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

हापुड़ जिले में दो पक्षों के विवाद में घायल भीम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Bhim Singh injured in clash between two groups in Hapur stemming from old rivalry died during treatment
दो पक्षों के विवाद में इलाज के दौरान भीम सिंह की मौत - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर बुकलाना गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए भीम सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन


23 जुलाई को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका आरोप है कि कई लोग लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और तमंचों से लैस होकर भीम सिंह के घर में घुस आए थे। इस दौरान फायरिंग और मारपीट में भीम सिंह, उनके पुत्र सागर समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए थे। गंभीर हालत में भीम सिंह और सागर को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान भीम सिंह ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में परविंद्र नागर की तहरीर पर पुलिस पहले ही नामजद आरोपियों एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। अब घायल की मौत के बाद पुलिस मामले में धाराओं को बढ़ाने की कार्रवाई भी करेगी। भीम सिंह के निधन से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं तनाव की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राहुल यादव का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सीओ का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed