{"_id":"6a0451aa377acefc1901061f","slug":"old-tree-toppled-within-the-garh-court-complex-amidst-a-storm-and-rain-in-hapur-garh-region-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हापुड़ के गढ़ में आंधी-बारिश में गढ़ न्यायालय परिसर में गिरा पुराना पेड़, बिजली के भी खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हापुड़ के गढ़ में आंधी-बारिश में गढ़ न्यायालय परिसर में गिरा पुराना पेड़, बिजली के भी खंभे गिरे
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 13 May 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश में गढ़ न्यायालय परिसर में गिरा पुराना पेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़ के गढमुक्तेश्वर में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक बदले मौसम के बीच न्यायालय परिसर में एक पुराना विशाल पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद अधिवक्ता, अधिकारी और कर्मचारी अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
अधिवक्ताओं ने बताया कि तेज हवा के चलते पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिसके बाद वह अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए न्यायालय परिसर में कार्य प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची तथा रास्ता साफ कराने का कार्य शुरू कराया।
वहीं दूसरी ओर नक्का कुआं रोड पर भी तेज आंधी का असर देखने को मिला। नगर पालिका द्वारा डिवाइडर पर लगाए गए बिजली के खंभे गिर गए। इसके साथ ही सड़क किनारे खड़ा एक पुराना पेड़ भी धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से पास में बने अस्थाई मकानों में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
Trending Videos

लोग अपने परिवार और सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई पुराने और जर्जर पेड़ खड़े हैं, जिनकी समय रहते छंटाई या हटाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।