सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Property Dealer Shot in hapur FIR Filed Against Eight Including BJP District Secretary

हापुड़ हत्याकांड: कार का शीशा तोड़कर प्रापर्टी डीलर को सीने में मारी गोली, भाजपा जिलामंत्री समेत आठ पर FIR

संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: विकास कुमार Updated Tue, 12 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सार

परिवार के इकलौते अतुल तोमर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गाजियाबाद स्थित सर्वाोदय अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने से पहले हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Property Dealer Shot in hapur FIR Filed Against Eight Including BJP District Secretary
मृतक अतुल तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर गांव गालंद निवासी अतुल तोमर (28) की सोमवार देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने रुपयों के लेनदेन और प्रापर्टी के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर गाजियाबाद के अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने भाजपा के जिलामंत्री समेत चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Trending Videos

गालंद गांव के पूर्व प्रधान योगेंद्र तोमर के इकलौते पुत्र अतुल तोमर प्रापर्टी डीलर व शराब कारोबारी थे। मामले में उनकी मां मधु तोमर ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे अतुल के साथी अशोक का फोन आया। उसने बताया कि वह अतुल के साथ रिलायंस रोड स्थित फास्ट फूड स्टॉल से कार से गांव लौट रहा था। जैसे ही कार गालंद मार्ग पर जिम के पास पहुंची तो पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि कार से चार आरोपी हथियार लेकर बाहर आए। अशोक किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे और उन्हें सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मधु का आरोप है कि नवीन तोमर ने कार का शीशा तोड़कर अतुल की छाती में गोली मार दी। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे चार अन्य युवकों ने भी हथियारों से हमला बोल दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की और भाग गए। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में अतुल को रामा अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्लॉट पर कब्जे के प्रयास में था मनजीत
परिजनों के अनुसार अतुल व आरोपी मनजीत का साझेदारी में छह सौ गज का प्लॉट था। इस पर मनजीत खुद ही कब्जा करना चाहता था। इसके अलावा दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर भी विवाद था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।

पत्नी बिलखती हुई बोली, आरोपियों का हो एनकाउंटर
परिवार के इकलौते अतुल तोमर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गाजियाबाद स्थित सर्वाोदय अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने से पहले हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी पिंकी तोमर का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार कह रही थीं कि पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर करे। अतुल का छह साल का बेटा युवराज है। उनके पिता योगेंद्र की करीब ढाई साल पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।

भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात
हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के मुख्य रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस लगातार गश्त कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए रखे हैं।

हनुमान दल में जिला उपाध्यक्ष थे अतुल
राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने दावा किया कि अतुल संगठन के जिला उपाध्यक्ष थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या में शामिल लोग पहले से गंभीर मामलों में आरोपी रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उनके जान का खतरा होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। संगठन की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले में एक कार को बरामद किया गया है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर भाजपा के जिलामंत्री नवीन तोमर, मनजीत, ब्रिजमोहन, श्रीपाल व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। -ज्ञानंजय सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed