सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur District Veteran Cricket Association won the match by 31 runs

Hapur News: हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने 31 रन से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Hapur District Veteran Cricket Association won the match by 31 runs
जेएमएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट मैच की विजेता क्रिकेट टीम।स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर नजीब लीजेंड स्टार 11 क्रिकेट अकादमी स्याना और हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच खेला गया। इसमें हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने 31 रन से जीत हासिल की।
Trending Videos

हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसमें सोनू नवरंग ने 44 रन, बिजेंद्र ने 43 रन, मनोज ने 31 रन का योगदान दिया। नजीब लीजेंड स्टार 11 क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रागिब अली ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट, आसिफ ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उरुज अहमद और कोशब कुमार ने भी एक एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा नजीब लीजेंड स्टार 11 क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 145 रन ही बना सके। इसमें रागिब अली ने 61 रन, जरीफ ने 32 रन का योगदान दिया। हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बिजेंद्र ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट, हैप्पी ने एक ओवर में पांच रन देकर दो विकेट हासिल किए। धर्मेंद्र सिंह और मनोज ने एक एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed