{"_id":"6a0362cd447a296b26001a92","slug":"fill-the-bed-first-year-exam-form-from-may-17-hapur-news-c-135-1-hpr1002-141303-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म 17 मई से भरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म 17 मई से भरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू द्वारा बीएड एवं विशेष बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2026 के ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 17 मई से परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय के अनुसार 24 और 25 मई को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र जमा किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर प्रवेश कर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार अपलोड होने के बाद फोटो और हस्ताक्षर में किसी प्रकार का परिवर्तन संभव नहीं होगा। महाविद्यालयों को 17 से 26 मई तक परीक्षा प्रपत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हापुड़ के लिए अंतिम तिथि 28 मई रखी गई है।
26 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय द्वारा विशेष बीएड द्वितीय वर्ष मुख्य, भूतपूर्व एवं बैक पेपर परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। परीक्षाएं 26 मई से शुरू होकर 10 जून 2026 तक संचालित होंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। पहला प्रश्न पत्र शैक्षिक हस्तक्षेप एवं शिक्षण रणनीतियां 26 को होगा। दिव्यांगता प्रौद्योगिकी 29, मार्गदर्शन एवं परामर्श तीन जून को होगा।
कोट
विश्वविद्यालय द्वारा बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी किया गया है। अभ्यर्थी समय से फार्म भरें, ताकि परीक्षाओं में शामिल होने को लेकर उन्हें परेशान न होना पड़े। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज
Trending Videos