सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   On the first Navratri, devotees worshipped Goddess Shailputri.

Hapur News: प्रथम नवरात्र पर भक्तों ने की मां शैलपुत्री की आराधना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
On the first Navratri, devotees worshipped Goddess Shailputri.
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर प्रथम नवरात्र पर भक्तों ने व्रत रखकर मां शैलपुत्री की आराधना की। प्रथम दिन क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर मंदिरों में माता के भजन गाए गए। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, आज (शुक्रवार) को भक्त मां ब्रह्मचारिणी की अर्चना करेंगे।
Trending Videos


पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। मां ब्रह्मचारिणी देवी दुर्गा का दूसरा स्वरूप हैं। विनोद शास्त्री ने बताया कि इन्हें संयम, तपस्या और त्याग की देवी माना जाता है। उनका स्वरूप ज्योतिर्मय और तेजस्वी है। जो भक्त मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करते हैं, उन्हें साधना और तप का फल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लेने के बाद देव ऋषि नारद के उपदेश के उपरांत उन्होंने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया। उनकी तपस्या से ब्रह्मा जी ने आशीर्वाद दिया कि भगवान शिव पति के रूप में उन्हें प्राप्त होंगे। मां भगवती के पावन पर्व पर क्षेत्र के अधिकांश मंदिर सजाए गए हैं। मंदिरों और आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed