सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   On the third day, the worship of Maa Chandraghanta took place in temples, crowds gathered.

Hapur News: तीसरे दिन मंदिरों में हुई मां चंद्रघंटा की पूजा, उमड़ी भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
On the third day, the worship of Maa Chandraghanta took place in temples, crowds gathered.
चंडी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शनिवार तड़के ही मंदिरों में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पूजा की थाल लिए मां के जयकारों के साथ पहुंचने लगीं थीं। मां के इस रूप को सरस्वती का ही दूसरा रूप माना जाता है। इसके अलावा मां चंडी मैया की पालकी यात्रा भी धूमधाम के साथ निकाली गई।
Trending Videos

गढ़मुक्तेश्वर में मां भद्रकाली-कामेश्वर शिव मंदिर, नक्का कुआं मंदिर, पंचायती मंदिर, दुर्गा मंदिर व अन्य मंदिरों में पहुंचकर पूजा की। आज (रविवार को) मां कुष्मांडा का पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन चंडी मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। अलसुबह से ही मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। श्री चंडी मंदिर समिति के पदाधिकारी मंदिर में व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे। वहीं, बुलंदशहर रोड स्थित मां मंशा देवी के मंदिर में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी नंगे पांव माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर के बाहर फूल की दुकान पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्राचीन दोयमी मंदिर, फ्रीगंज रोड स्थित देवी मंदिर समेत शहर के अनेक मंदिरों पर देर रात तक भीड़ रही।
शुक्रवार की सुबह बारिश के कारण कुछ श्रद्धालु मंदिर नहीं पहुंच सके थे, इसलिए शनिवार को मौसम खुलने के बाद काफी भीड़ रही और मंदिरों में मां के दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। उधर, मां चंडी मैया की पालकी यात्रा व प्रभात फेरी भी धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर मां का आशीर्वाद लिया।

चंडी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

चंडी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

चंडी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

चंडी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed