सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People stood in line for cylinders with umbrellas in the rain.

Hapur News: बारिश में छाता लेकर सिलिंडर के लिए लाइन में लगे रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
People stood in line for cylinders with umbrellas in the rain.
गांव जरोठी स्थित गैस गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने के लिए बारिश में छाता लगाकर अपने सिलिंडरों पर की
विज्ञापन
हापुड़। गैस सिलिंडर के लिए मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को बारिश के बाद भी गैस एजेंसियों पर लोग घंटों तक छाता लेकर लाइन में लगे रहे। थकने के बाद लोग सिलिंडर के ऊपर ही बैठ गए। वहीं, सबसे बड़ी बात यह है कि जिले में प्रतिदिन गैस बुकिंग की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस कारण एजेंसियों पर लंबी लाइन लग रही है।
Trending Videos

जिले में 36 गैस एजेंसी संचालित हैं। जिला पूर्ति विभाग के पिछले चार दिनों के आंकड़ें बताते हैं एजेंसियों पर लोगों की लाइनें खत्म नहीं हुई हैं। ईद व नवरात्र के कारण गैस की मांग भी बढ़ गई है। हालांकि, जिले की एजेंसियों पर सिलिंडर भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं लेकिन पहले के मुकाबले पिछले चार दिनों में बुकिंग डेढ़ गुना से अधिक बढ़ गई है, जबकि बिक्री करीब 50 प्रतिशत है। वहीं, लोगों के बीच अफवाहें कम नहीं हो रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी लोग सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं, जबकि अब डिलीवरी खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौलाना एमजी रोड पर दो माह में बिछेगी पीएनजी लाइन : जिला पूर्ति अधिकारी डॉ सीमा सिंह ने शुक्रवार को आईजीएल कंपनी के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। कंपनी की ओर से बताया गया कि जनपद में पीएनजी पाइपलाइन औद्योगिक क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्रों और घरेलू क्षेत्रों में बिछा दी गई है, लेकिन लोगों के द्वारा पीएनजी कनेक्शन नहीं लिए जा रहे हैं।
हापुड़ में रेलवे रोड, मेरठ रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड, स्वर्ग आश्रम रोड व पिलखुवा में लाइन बिछाई जा रही है। धौलाना एमजी रोड पर एनएचएआई के अधिकारी से वार्ता के बाद आगामी दो माह में पीएनजी लाइन बिछा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed