{"_id":"69b050a80f8002a0360dfaf1","slug":"police-rushed-to-the-information-of-kidnapping-of-a-girl-investigation-turned-out-to-be-fake-hapur-news-c-306-1-gha1004-120762-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बच्ची के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में फर्जी निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बच्ची के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में फर्जी निकली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव बक्सर में स्कूल जा रही बच्ची के अपहरण के प्रयास की सूचना जांच में फर्जी निकली। पुलिस ने बच्ची, उसके परिजनों और शिक्षकों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया।
मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव बक्सर की तीन बच्चियां थाने के बराबर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढऩे जा रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई कि एक युवक ने एक बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बच्ची, आरोपी युवक, परिजनों और स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि बच्चियां सड़क पर चल रही थीं और उसी समय वाहन भी आ-जा रहे थे। इसी दौरान युवक ने बच्ची को वाहनों से बचाने के लिए उसे सडक़ के किनारे करने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि संतुलन बिगड़ने के कारण बच्ची सड़क पर गिर गई, जिससे आसपास के लोगों ने इसे अपहरण की कोशिश समझ लिया और सूचना फैला दी। बाद में सभी पक्षों से पूछताछ करने पर मामला पूरी तरह से गलतफहमी का निकला। जिसके बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Trending Videos