सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pradhan arrested for taking reservation benefit with fake caste certificate

Hapur News: फर्जी जाति प्रमाणपत्र से आरक्षण का लाभ लेने वाला प्रधान गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pradhan arrested for taking reservation benefit with fake caste certificate
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पंचायत रघुनाथपुर चंदपुरा के प्रधान हेमचंद को अनुसूचित जाति का फर्जी और कूटरचित प्रमाणपत्र बनाकर आरक्षण व अन्य लाभ लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले से दर्ज रिपोर्ट में नामजद था।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार प्रकरण में प्रशासनिक जांच के दौरान सामने आया था कि आरोपी ने कथित रूप से फर्जी जाति प्रमाणपत्र तैयार कर आरक्षित श्रेणी का लाभ लिया। जिला पंचायत राज अधिकारी स्तर पर जांच के बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय ने 26 फरवरी को कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रकरण की जानकारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी स्तर तक भेजी गई थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी की गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed