सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Protest against derogatory remarks about daughters of the Tyagi community; Kotwali besieged.

Hapur News: त्यागी समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, घेरी कोतवाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Protest against derogatory remarks about daughters of the Tyagi community; Kotwali besieged.
हापुड़ कोतवाली में दरोगा को ज्ञापन देते त्यागी समाज के लोग। स्रोत संस्था
विज्ञापन
हापुड़। सोशल मीडिया पर समाज की बेटियों को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। थाना प्रभारी को तहरीर देकर, मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक द्वारा समाज की बेटियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी यूट्यूबर या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को यह अधिकार नहीं है कि वह व्यूज और लाइक्स के लिए किसी समाज की बेटियों को निशाना बनाए और समाज को अपमानित करे, ऐसी ओछी हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी व बजरंग दल के जिला सह संयोजक रितिक त्यागी ने कहा कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो समाज सड़कों पर उतरकर उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होगा। इस मामले में पुलिस ने तकनीकी टीम को जांच सौंपी। इस दौरान ललित शर्मा, निखिल, तुषार, अनमोल, उज्जवल और शुभम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed