{"_id":"69f3b6d932674ff4100a6cc4","slug":"public-outrage-erupts-as-gas-supply-remains-cut-off-for-two-days-hapur-news-c-135-1-hpr1001-140696-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो दिन से गैस आपूर्ति ठप होने पर लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो दिन से गैस आपूर्ति ठप होने पर लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
पिलखुवा में गैस एजेंसी पर हंगामा करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर स्थित भारत गैस गोदाम पर दो दिन से गैस आपूर्ति ठप होने से हालात बिगड़ गए। गुरुवार को काफी संख्या में लोग गोदाम पर पहुंच गए और जोरदार हंगामा कर दिया। सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने की नौबत ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया।
लोगों ने आरोप लगाया कि बिना सिलिंडर दिए ही सिस्टम में डिलीवरी पूरी दिखा दी गई। मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बावजूद गोदाम पर सिलिंडर नहीं दिया गया। 25 दिन पहले की बुकिंग तक अटकी पड़ी है, जिससे पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने आपूर्ति वाहन न पहुंचने की बात कही लेकिन भीड़ इस दलील को मानने को तैयार नहीं हुई। लोगों का कहना है कि पहले ओटीपी लेकर डिलीवरी दर्ज कर दी जाती है और बाद में सिलिंडर नहीं दिया जाता। इससे परेशानी और बढ़ रही है।
दयावती ने बताया कि एक हफ्ते से गैस नहीं मिलने से घर का चूल्हा ठंडा पड़ा है। कई परिवारों के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। हंगामे के बीच लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पीछे से आपूर्ति न मिलने के कारण यह समस्या हुई है। सभी आरोप गलत हैं और नियमानुसार गैस वितरण किया जा रहा है। लोगों के साथ-साथ प्रबंधन भी इस समस्या से परेशान है। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जैसे ही आपूर्ति मिलेगी, तुरंत सिलिंडर वितरित करा दिया जाएगा।
Trending Videos