सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Railway gate damaged by e-rickshaw collision, jammed for three hours

Hapur News: ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे फाटक हुआ क्षतिग्रस्त, तीन घंटे तक लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Railway gate damaged by e-rickshaw collision, jammed for three hours
पिलखुवा में रेलवे रोड पर स्वचालित रेलवे बैरियर को सही करता रेलवे कर्मचारी।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पिलखुवा। मंगलवार की सुबह रेलवे रोड पर ई-रिक्शा की टक्कर से स्वचालित रेलवे फाटक में खराबी आने पर शहर की रफ्तार थम गई। करीब तीन घंटे तक दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा और तेज धूप में लोग जूझते रहे। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार रेलवे रोड स्थित रेलवे एरिया में एक ई-रिक्शा चालक ने बैरियर में टक्कर मार दी, जिससे फाटक का सिस्टम बिगड़ गया और आवागमन ठप हो गया। गांधी रोड, चंडी रोड और रेलवे रोड शहर में प्रवेश के मुख्य मार्ग हैं। फाटक बंद होते ही तीनों मार्गों पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी रोड पर एलिवेटेड पुल होने के बावजूद वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जबकि चंडी रोड और रेलवे रोड पर हालात ज्यादा बिगड़े रहे। जाम से बचने के लिए लोग वैकल्पिक रास्तों की ओर मुड़े, लेकिन वहां भी राहत नहीं मिली। स्थिति इतनी खराब हो गई कि कई लोग पैदल ही रेलवे क्रॉसिंग पार करते नजर आए।
ऐसे में तेज धूप और लंबे इंतजार से लोग परेशान रहे और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रेलवे के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि रेलवे एरिया में ई-रिक्शा की टक्कर से बैरियर में खराबी आई थी। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी दूर की और इसके बाद फाटक को सामान्य रूप से चालू कराया गया। आरोपी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed