{"_id":"69f4e0454e51592e72040650","slug":"road-construction-in-devlok-colony-stalled-for-six-months-incomplete-work-increasing-problems-hapur-news-c-135-1-hpr1005-140727-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: देवलोक कालोनी में छह से अटका सड़क का निर्माण, अधूरे काम ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: देवलोक कालोनी में छह से अटका सड़क का निर्माण, अधूरे काम ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
देवलोक कालोनी में सड़क के निर्माण कार्य का लगा शिलापट्ट।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा पिछले करीब छह माह से देवलोक कालोनी के सैकड़ों परिवार भुगत रहे हैं। करीब छह माह से काॅलोनी में सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। नए अधिकारी पुराने अधिकारियों पर लापरवाही का ठीकरा फोड़कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। कई शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान न होने से अब स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय सभासद मनीषा कस्तूरी और निवासी अजित तोमर ने बताया कि पालिका द्वारा अवस्थापना विकास निधि से वित्तीय वर्ष 2025-26 में नाली व हॉटमिक्स सड़क के निर्माण का टेंडर निकाला गया था। इस सड़क का निर्माण वार्ड नंबर 31 के देवलोक कालोनी में शांति निकेतन स्कूल से संजय गुप्ता के मकान तक करीब 13.88 लाख रुपये से होना था।
सभासद ने बताया कि पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी की उपस्थिति में 17 अक्तूबर 2025 को शिलान्यास किया गया था। इसके बाद ठेकेदार ने सड़क पर रोड़ी और अन्य सामग्री डालकर कार्य को बीच में छोड़ दिया, जबकि हॉटमिक्स का कार्य नहीं कराया गया। अब बारिश आदि होने के कारण रोड़ी ऊपर की ओर आने लगी है। इस कारण दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं।
इससे सबसे अधिक चोट बच्चों को साइकिल चलाने के दौरान लग रही है। कई बच्चे रोड़ी पर गिरने से घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार सड़क निर्माण की शिकायत की गई है, लेकिन अधिकारी हॉटमिक्स का कार्य न होने की वजह बताकर टाल रहे हैं।
अब मार्ग की चौड़ाई कम बता रहे अधिकारी
डॉ. अजय ने बताया कि पालिका के अधिकारियों ने बताया है कि मौके पर हॉटमिक्स का कार्य कराना संभव नहीं है। इसके पीछे मार्ग की चौड़ाई कम बताई जा रही है, जबकि पहले भी यहां हॉटमिक्स काली सड़क ही बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाला था, उसी समय ध्यान देना चाहिए था। लोगों की शिकायत के बाद भी महीनों से समाधान नहीं हो रहा है, जबकि अवस्थापना निधि का कार्य जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद होता है।
-- --
यह कहते हैं अधिकारी--
पूर्व में जब यह कभी सड़क बनी थी तो मैनुअल तरीके से निर्माण हुआ था। रोड़ी के बाद काली सड़क बनाने के लिए हॉटमिक्स का डंपर लेकर गए थे, लेकिन मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण डंपर अंदर नहीं जा सका। मैनुअल तरीके से बनी काली सड़क की मजबूती कम रहती है। तत्कालीन जिलाधिकारी को पूरी जानकारी दी थी। अब 15 वें वित्त आयोग में कार्यों को शामिल कराकर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सीसी सड़क के लिए अधिक धनराशि की आवश्यकता है।- संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
-- -- -- -- --
Trending Videos

यह कहते हैं अधिकारी