सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Route diversion plan implemented in view of Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti, heavy vehicles will not ply from 2 pm today.

Hapur News: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर रुट डायवर्जन प्लान लागू, आज दोपहर दो बजे से नहीं आएंगे भारी वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Route diversion plan implemented in view of Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti, heavy vehicles will not ply from 2 pm today.
विज्ञापन
हापुड़। बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मद्देनजर यातायात पुलिस ने नगर में रूट डायवर्जन प्लान को लागू कर दिया है। आज दोपहर 12 बजे से शहर के अंदर भारी व कॉमर्शियल वाहन नहीं आएंगेे। इन वाहनों का नगर के बाहर से ही रूट डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन प्लान 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
Trending Videos


सीओ यातायात राहुल यादव ने बताया कि रूट डायवर्जन के मुताबिक सोमवार की दोपहर 12 बजे से 14 अप्रैल मंगलवार की रात 12 बजे तक मेरठ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी, हल्के, छोटे वाहन गांव टियाला, ततारपुर गोल चक्कर से होते हुए सोना फ्लाईओवर से निर्धारित दाहिनी लेन की ओर से होकर बुलंदशहर की ओर जाएंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बुलंदशहर से मेरठ की ओर जाने वाले भारी, हल्के, छोटे वाहन सोना फ्लाईओवर से ततारपुर गोल चक्कर से बाईपास होते हुए गांव टियाला से होकर मेरठ की ओर जाएंगे। जबकि मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन गांव टियाला से ततारपुर गोल चक्कर से होते हुए सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर व छिजारसी टोल प्लाजा से होते हुए गाजियाबाद व दिल्ली को जाएंगे।
बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप से आने वाले, मेरठ जाने वाले सभी प्रकार के भारी व हल्के वाहनों को सोना पेट्रोल पंप से ततारपुर चौराहा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार की बसें, छोटे, भारी वाहनों को ततारपुर चौराहे की ओर से वापस डायवर्ट किया जाएगा। निजामपुर तिराहा से गाजियाबाद की ओर से आने वाले सभी हल्के व भारी वाहन जो गढ़ रोड की तरफ जाएंगे। उन्हें सोना पेट्रोल पंप की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
साईलो द्वितीय से मेरठ की ओर आने वाले, शहर की तरफ आने वाले सभी हल्के व भारी वाहनों को ट्याला अंडरपास से ततारपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मोदीनगर रोड स्थित सीएमओ कार्यालय की ओर से हापुड़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी व हल्के वाहनों को वापस मोदी नगर की तरफ ही डायवर्ट किया जाएगा। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। जयंती को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना ही हापुड़ पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed