{"_id":"6a678c17ae441ca85e07cdfb","slug":"samajwadi-party-workers-stage-sit-in-protest-against-action-taken-against-jauhar-university-submit-memorandum-hapur-news-c-135-1-hpr1002-145603-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई के विरोध में सपाइयों का धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई के विरोध में सपाइयों का धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। सपा अल्पसंख्यक सभा के आह्वान पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई का विरोध किया। जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की मांग की।
सपा के प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़ व अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद चौधरी ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक चिंता और असंतोष है। विश्वविद्यालय शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है और हजारों छात्र/छात्राओं के भविष्य व शिक्षा से जुड़ा मामला है।
हमारी मांग है कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को बचाने व उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण/विध्वंस की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस पूरे मामले की निष्पक्ष व संवैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
इन मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, हसीन चौधरी, आमिर चौधरी, रिजवान, पदम सिंह, संजय यादव, मोहम्मद अजीम, संजय गहलौत, रविंद्र यादव, शालू जौहरी आदि मौजूद रहे।