फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ultrasound center accused of issuing incorrect report; patient demands action.

Hapur News: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप, मरीज ने की कार्रवाई की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound center accused of issuing incorrect report; patient demands action.
अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते प्रदीप। संवाद - फोटो : गांव गुदांऊ में महिला को पीटता युवक। वीडियो ग्रैव
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भैना निवासी एक व्यक्ति ने गढ़ नगर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गलत और भ्रामक रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, सीएमओ से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रदीप कुमार शर्मा का आरोप है कि उन्होंने 24 जुलाई को गढ़ नगर के स्याना रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराई थी। जिसमें रिपोर्ट में लीवर का अत्यधिक बढ़ना, फैटी लीवर, पित्ताशय में सूजन व तिल्ली बढ़ने जैसी गंभीर समस्याएं दर्शाई गईं। रिपोर्ट देखने के बाद परिजन चिंता में पड़ गए और मरीज की स्थिति को लेकर भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि रिपोर्ट पर संदेह होने के कारण उन्होंने मेरठ के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया। पीड़ित का आरोप है कि वहां की जांच रिपोर्ट में पहली रिपोर्ट से अलग चिकित्सीय निष्कर्ष सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी रिपोर्ट में लीवर की बनावट में बदलाव, पोर्टल एवं स्प्लेनिक शिराओं का फैलाव, तिल्ली का बढ़ना और पेट में हल्का तरल मिलने के साथ क्रॉनिक लीवर डिजीज एवं पोर्टल हाइपरटेंशन की आशंका जताई गई। साथ ही लीवर फंक्शन टेस्ट सहित अन्य आवश्यक जांच कराने की सलाह दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि यदि पहली रिपोर्ट के आधार पर ही उपचार शुरू कर दिया जाता, तो गलत इलाज होने की आशंका से मरीज के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में अन्य मरीजों के लिए भी खतरा बन सकती है।

शिकायतकर्ता ने सीएमओ से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर की कार्यप्रणाली की समीक्षा कराने व यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि संबंधित मामले में शिकायत के आधार पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed