{"_id":"6a6a37ccb647cb68130c24bc","slug":"service-lanes-will-be-constructed-on-both-sides-of-highway-09-the-movement-of-two-wheelers-and-tractor-trolleys-will-be-prohibited-hapur-news-c-135-1-hpr1005-145705-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे-09 के दोनों तरफ बनेगी सर्विस लेन, बंद होगा दोपहिया वाहन और ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे-09 के दोनों तरफ बनेगी सर्विस लेन, बंद होगा दोपहिया वाहन और ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का संचालन
विज्ञापन
हाईवे-09 से गुजरते बाइक सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिले से गुजर रहे करीब 60 किलोमीटर लंबे हाईवे-09 के दोनों तरफ सर्विस लेन बनेंगी। दोपहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ई-रिक्शा और भैंसा-बुग्गी का संचालन सर्विस लेन पर ही होगा। आगामी दिनों में मुख्य हाईवे की सड़क पर मात्र चार पहिया और व्यवसायिक वाहन संचालित होंगे। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएचएआई ने यह कदम उठाया है।
हापुड़ से लेकर मुरादाबाद तक यह व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए हाईवे पर जहां सर्विस लेन नहीं है, वहां निर्माण भी कराया जाएगा। छिजारसी टोल से लेकर ब्रजघाट गंगा पुल तक जिले में करीब 60 किलोमीटर लंबा हाईवे-09 है। इस हाईवे पर निजामपुर से लेकर छिजारसी टोल, सोना पेट्रोल पंप से लेकर सिंभावली तक और अल्लाबख्शपुर कट से लेकर गंगा पुल तक सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, इनमें 80 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार से होती हैं। सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों में अधिक संख्या दोपहिया वाहन चालकों की है।
एनएचएआई का मानना है कि चारपहिया वाहनों की गति का मुकाबला दोपहिया वाहन नहीं कर पाते हैं। वाहन को तेज दौड़ाने के चक्कर में यह चपेट में आते हैं और सड़क दुर्घटना होती है। इसी प्रकार का हाल ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राली और भैंसा-बुग्गी का भी है। यही कारण है कि हाईवे से इन वाहनों को हटाने की तैयारी है और धीमी व गति से चलने वाले वाहनों को अलग-अलग सड़क मुहैया कराना है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी इसे लेकर अधिकारियों के बीच चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन
सर्विस रोड पर चलेंगे धीमी गति वाले वाहन
नए योजना के तहत सर्विस रोड का निर्माण इस प्रकार होगा कि उस पर चलने वाले वाहन अचानक मुख्य हाईवे पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वर्तमान में कई स्थानों पर वाहन चालक मनमाने तरीके से हाईवे पर चढ़ जाते हैं, जिससे हादसा होने का खतरा अधिक रहता है।
स्टैंड पर ही रुकेंगे ऑटो
हाईवे-09 के किनारे गांवों के बाहर बस और ऑटो स्टैंड भी बनाए गए हैं, लेकिन बहुत से चालक बीच रास्ते में इन्हें कहीं भी रोक देते हैं। अब इन वाहनों को भी मात्र स्टैंड पर ही रोकना होगा। अन्यथा, इन यात्री वाहनों का चालान कर जुर्माना लगाया जाएगा।
गांवों को सीधा नहीं मिलेगा कट
जिले में कई स्थानों पर हाईवे-09 से ही सीधा गांवों को भी कट दिया गया है। नए आदेश के बाद यह सभी करीब 18 कट बंद किए जाएंगे। सर्विस लेन और अंडरपास के जरिए ही गांवों को रास्ता जाएगा।
कोट
हाईवे-09 पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिले में दोनों तरफ सर्विस लेन बनेंगी। मुख्य हाईवे पर दोपहिया, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राॅली आदि वाहनों का संचालन पूर्णत: बंद किया जाएगा। निर्माण को लेकर सर्वे चल रहा है। उल्लंघन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। - अरविंद कुमार, पीडी मुरादाबाद, एनएचएआई