{"_id":"69e8fb7f1aea040f600f93cc","slug":"severe-heat-is-expected-for-a-week-from-today-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140333-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज से एक सप्ताह तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज से एक सप्ताह तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से जारी तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान एक डिग्री के उछाल के साथ 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।
जिले में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार सुबह ही गर्मी का असर शुरू हो गया। सुबह 9 बजे से ही लोगों को तेज गर्मी का अहसास होने लगा और दोपहर में 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान बढ़ने के साथ ही जिले का प्रदूषण स्तर भी बिगड़ने लगा है और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बुधवार को एक्यूआई 230 दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। बृहस्पतिवार से एक हफ्ते तक तापमान में बढ़त के साथ भीषण गर्मी लोगों को बेहाल करेगी, ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X