सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SIB Raids BSP Leader's Uncle's Factory

Hapur News: बसपा नेता के चाचा की फैक्टरी पर एसआईबी का छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
SIB Raids BSP Leader's Uncle's Factory
विज्ञापन
हापुड़। जिला गौतमबुद्धनगर से आई जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने मंगलवार को बुलंदशहर रोड स्थित नई चुंगी के पास बसपा से सभासद के चाचा की रेगुलेटर बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। दोपहर बाद तक टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुटी रही और बाद में विभिन्न दस्तावेज और लैपटोप आदि लेकर वापस रवाना हो गई। इस दौरान टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos

मोहल्ला पीरबाउद्दीन के अब्दुल मलिक सैफी वार्ड नंबर 19 के बसपा पार्टी से सभासद हैं। नई चुंगी के पास उनके चाचा अफजाल और इकबाल की गैस रेगुलेटर बनाने की फैक्टरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 20 सदस्यीय टीम ने अचानक पहुंचकर यह कार्रवाई शुरू की। टीम ने कार्रवाई के दौरान अंदर किसी को आने नहीं दिया। सूत्रों के अनुसार, बोगस बिलों के द्वारा फैक्टरी से माल बनाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2022 को टैक्स चोरी के मामले में जिला गाजियाबाद से आई जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने सभासद की रेगुलेटर फैक्टरी पर कार्रवाई की थी। इसमें लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी गई थी। फिलहाल टीम ने किसी प्रकार की जानकारी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed