{"_id":"69f3b766da936e113404b574","slug":"six-lakh-rupees-withdrawn-from-an-individuals-two-bank-accounts-hapur-news-c-135-1-hpr1001-140682-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: व्यक्ति के दो बैंक खातों से निकाले छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: व्यक्ति के दो बैंक खातों से निकाले छह लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से करीब छह लाख रुपये उड़ा लिए।
जानकारी होने पर व्यक्ति का भाई थाना साइबर क्राइम पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। व्यक्ति के भाई की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला शक्तिनगर निवासी गजेंद्र सिसौदिया ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके भाई किशन का हापुड़ के पंजाब नेशनल बैंक व आईडीबीआई बैंक में खाता है। उनके भाई वर्तमान में गुजरात में हैं। उनके भाई का पीएनबी खाते से कभी एटीएम कार्ड नहीं बना और न ही इसमें यूपीआई सक्रिय था। साइबर ठगों ने 12 से 17 अप्रैल के बीच उनके भाई के पीएनबी खाते से 27-28 बार में करीब 415972 रुपये निकाल लिए।
इतना ही नहीं नौ से 17 अप्रैल के बीच साइबर ठगों ने उनके भाई के आईडीबीआई के खाते से यूपीआई के माध्यम से 19 बार में करीब 1,84,880 लाख रुपये भी निकाल लिए। उन्होंने साइबर पुलिस से बैंकों को नोटिस जारी कर उनके भाई के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
Trending Videos