सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speeding Car Jumps Divider and Collides with Vehicle on Opposite Side; Two Injured

Hapur News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ जा रही कार से टकराई, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Speeding Car Jumps Divider and Collides with Vehicle on Opposite Side; Two Injured
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-09 स्थित अरासा होटल के सामने तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ जा रही दूसरी कार से टकरा गई। इस दौरान दोनों कारों के चालक घायल हो गए और कारें बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर क्रेेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार दिल्ली के मोहल्ला मेघवाला निवासी चालक वसीम अपनी वैगनार कार में सवार होकर मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। नगर कोतवाली क्षेत्र के माता मोहल्ला निवासी चालक मुकेश अपनी कार में सवार होकर हापुड़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। एनएच-09 स्थित अरासा होटल के सामने पहुंचने पर वसीम की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद गई और दूसरी तरफ जा रही मुकेश की कार से टकरा गई। इस दौरान हादसे में मुकेश व वसीम घायल हो गए और कारें भी बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे टीपी नगर चौकी प्रभारी प्रदीप पचौरी ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घायल कार चालकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया था। हालांकि हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed