सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Counseling Proves Effective; Female Students Receive HPV Vaccines

Hapur News: काउंसलिंग आई काम, छात्राओं को लगे एचपीवी के टीके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Counseling Proves Effective; Female Students Receive HPV Vaccines
विज्ञापन
हापुड़। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्कूलों में काउंसलिंग के बाद 17 छात्राओं को उनके अभिभावकों की अनुमति पर टीकाकरण के लिए तैयार किया गया। बृहस्पतिवार को हापुड़ सीएचसी में इन किशोरियों को टीका लगाया, करीब आधा घंटा उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया।
Trending Videos

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश गोयल ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर सबसे अधिक कॉमन है। 14 साल की आयु पूर्ण कर चुकी व 15 साल से कम उम्र वाली किशोरियों को टीका लगना है। जिलेभर में ऐसी करीब 16500 किशोरियां चिह्नित की गई हैं लेकिन जागरूकता की कमी के चलते किशोरियां टीकाकरण से दूरी बना रही हैं। इसके लिए टीमों को स्कूल में भेजकर काउंसलिंग कराई जा रही है। अभिभावक अब इस टीकाकरण के प्रति सजग हो गए हैं। सोमवार को हापुड़ सीएचसी में विशेष कैंप लगा। इसमें डीएसए पब्लिक स्कूल की 17 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया जा रहा टीका बेहद मद्दगार है। टीकाकरण के बाद किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर का खतरा न के बराबर हो जाता है। इस अभियान में सभी सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed