{"_id":"69f3b7ad33b75fe20b03e2de","slug":"video-of-cucumbers-being-sold-after-being-painted-green-goes-viral-hapur-news-c-306-1-gha1001-121823-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खीरे पर हरा रंग लगाकर बेचने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खीरे पर हरा रंग लगाकर बेचने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-9 स्थित ब्रजघाट टोल प्लाजा क्षेत्र में खीरे पर हरा रंग और केमिकल लगाकर बेचने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग खीरों को कृत्रिम तरीके से चमकदार और हरा बनाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रजघाट टोल प्लाजा के आसपास सड़क किनारे लगने वाली दुकानों पर लंबे समय से इस तरह का खेल चल रहा है। आरोप है कि खीरे को ताजा और आकर्षक दिखाने के लिए उस पर रंग और केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है।
इससे खाने वालों की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि इस तरह के केमिकल युक्त खाद्य पदार्थों से पेट और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
बता दें कि इससे पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा क्षेत्र में जांच कर कार्रवाई की गई थी लेकिन इसके बावजूद दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब एक बार फिर प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में खीरों पर रंग या केमिकल लगाने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos