सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP workers attempted to burn an effigy of CM Yogi, resulting in a scuffle with the police.

Hapur News: सपाइयों ने सीएम योगी का पुतला फूंकने का किया प्रयास, पुलिस से नोकझोंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
SP workers attempted to burn an effigy of CM Yogi, resulting in a scuffle with the police.
कलक्ट्रेट पर सीएम आदित्यनाथ योगी का पुतला छीनने के दौरान जमीन पर गिरे पुलिसकर्मी व सपा कार्यकर्
विज्ञापन
हापुड़। भाजपाइयों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इस दौरान काफी नोकझोंक हुई।
Trending Videos


सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने प्रदर्शन में स्कूल की छात्राओं को शामिल किया है, जो बेहद निंदनीय है। इस तरह की घटना विद्यालय की घोर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही का है बल्कि शिक्षा विभाग की मान्यता की शर्तों का खुला उल्लंघन है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव का पुतला दहन किए जाने के विरोध में जिलाध्यक्ष के निर्देशन में सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, संजय गहलौत आदि कलक्ट्रेट में पीछे के रास्ते से सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला लेकर पहुंचे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। पहले से ही वहां मौजूद कई थानों की पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया।

इस दौरान धरने पर शामिल अन्य पदाधिकारी भी पुतला दहन करने के लिए वहां पहुंच गए। पुलिस से कार्यकर्ताओं की काफी नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने पुतला छीन लिया। कार्रवाई की मांग को लेकर सपाइयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान, जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, तेजपाल प्रमुख, राजेश यादव, संजय सिंह यादव, पदम सिंह, सीमा तनेजा, दीपिका चुग, पियूष, रूबी यादव, याशी यादव, अफसाना चौधरी, रेशमा यादव, युधिष्ठिर यादव, प्रीति रानी आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed