{"_id":"69f3b62921227682010bf3b1","slug":"storm-knocks-out-power-in-ganganagari-residents-left-in-darkness-for-four-hours-hapur-news-c-306-1-gha1001-121824-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आंधी से गंगानगरी की बिजली गुल, चार घंटे अंधेरे में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आंधी से गंगानगरी की बिजली गुल, चार घंटे अंधेरे में रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार शाम आई तेज आंधी और धूलभरी हवाओं ने गंगानगरी की बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज हवा चलते ही शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई, जिससे लोगों को करीब चार घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते ही घरों और बाजारों में अंधेरा छा गया, जबकि उमस और गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। वहीं, आंधी के दौरान हाईवे किनारे पालिका के डंपिंग ग्राउंड में आग भड़क गई। जिसके धुएं से राहगीर और आसपास रहने वाले लोग परेशान हो गए।
आंधी के दौरान शाहपुर रोड, पुरानी दिल्ली रोड और पलवाड़ा रोड पर पुराने पेड़ों की बड़ी शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई बड़ा वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। शाखाएं गिरने से कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हल्की आंधी या बारिश आते ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। करोड़ों रुपये खर्च कर लाइनें और व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हर बार उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। बिजली कटौती के चलते दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ, वहीं घरों में पेयजल संकट भी खड़ा हो गया क्योंकि मोटरें नहीं चल सकीं। देर रात तक कई मोहल्लों में बिजली की आंखमिचौली जारी रही। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से बिजली व्यवस्था मजबूत कराने और पुराने पेड़ों की समय रहते छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी और हादसों से बचा जा सके।
पालिका के डंपिंग ग्राउंड में भड़की आग, हुई परेशानी
गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट पालिका का डंपिंग ग्राउंउ बना हुआ है। जिसमें रोजाना पूरे शहर का कूड़ा लेजाकर डाला जाता है। शाम को तेज आंधी के दौरान डंपिंग ग्राउंड में पड़ा कूड़ा चिंगारी की चपेट में आ गया। हवा तेज होने से कूड़े के ढेर ने तेजी से आग पकड़ ली और पूरे डंपिंग ग्राउंड में फैल गई। जिससे उठने वाले बदबूदार धुएं से जहां एक ओर हाईवे पर सफर करने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, गांव अल्लाबख्शपुर में आसपास रहने वाले परिवार के लोगों और दुकानदरों भी बदबू और धुएं से परेशान हो गए। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos