{"_id":"69f4e058e06737a8040b10bc","slug":"summer-special-padmavat-and-ayodhya-express-to-have-additional-coaches-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140724-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ग्रीष्मकालीन स्पेशल, पदमावत और अयोध्या एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ग्रीष्मकालीन स्पेशल, पदमावत और अयोध्या एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग को हुए रेलवे ने ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के साथ ही पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
सीतामढ़ी जंक्शन से चलकर दिल्ली को जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में सात मई को और दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी जंक्शन जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में नौ मई को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाकर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में नौ मई से 15 मई तक और दिल्ली जंक्शन से प्रतापगढ़ जंक्शन को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 12 मई से 18 मई अप्रैल तक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालन किया जाएगा।
अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 11 मई से 17 मई तक और दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 10 मई से 16 मई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगा रहेगा। ट्रेनों में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ने से लंबी वेटिंग के कारण परेशान रेल यात्रियों को राहत मिल सकेगी और उनका सफर भी आसान बनेगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि मई माह की अलग अलग तिथियों में अतिरिक्त स्लीपर कोच की व्यवस्था होने से कई यात्रियों के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएंगे, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।
-- -
04010 दिल्ली-सीतामढ़ी ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (सात मई)
04009 सीतामढ़ी-दिल्ली ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (नौ मई)
14207 पद्मावत एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (नौ मई से 15 मई )
14208 पद्मावत एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (12 मई से 18 मई )
14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (11 मई से 17 मई)
14206 दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (10 मई से 16 मई )
Trending Videos