सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The banks of the Sangam are no longer far away, vehicles are now speeding on the Ganga Expressway.

Hapur News: अब दूर नहीं रहा संगम का तट, गंगा एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने लगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The banks of the Sangam are no longer far away, vehicles are now speeding on the Ganga Expressway.
गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान सदरपुर में मंचासीन अतिथि। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। गंगानगरी के गांव भैना सदरपुर की भूमि बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम की साक्षी बनी। एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद अब प्रयागराज तक की दूरी छह-सात घंटे की रह गई है। इससे श्रद्धालुओं को भी संगम का तट अब दूर नहीं दिखता है। शुभारंभ के बाद बुधवार की रात से वाहनों ने फर्राटा भरना भी शुरू कर दिया है।
Trending Videos

लंबे इंतजार के बाद देश के तीसरे सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का बुधवार को शुभारंभ हुआ। हरदोई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ किया। वहीं, जिले में गांव भैना सदरपुर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम हुआ। जिले में हजारों लोगों को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण चार एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ के दौरान पंडाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बन गया। करीब 40 मिनट तक चले संबोधन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेसवे के महत्व और प्रदेश के विकास में इसकी भूमिका को विस्तार से बताया।
जिले में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली से प्रयागराज तक प्रदेश को जोड़ने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जो विकास की नई धारा प्रवाहित करेगा। जिले में औद्योगिक हब बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे इसका जीवंत उदाहरण है।
गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास की रीढ़ साबित होगा। विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती ने कहा कि एक्सप्रेसवे से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में डीएम कविता मीणा, सीडीओ श्रुति शर्मा और एडीएम संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का पौधा भेंटकर स्वागत किया।

गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान सदरपुर में मंचासीन अतिथि। संवाद

गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान सदरपुर में मंचासीन अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed