{"_id":"69e7ad440c4e73d8a70f2377","slug":"the-heat-of-the-sun-along-with-the-hot-air-is-making-it-miserable-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140296-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गर्म हवा के साथ धूप की तपिश कर रही बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गर्म हवा के साथ धूप की तपिश कर रही बेहाल
विज्ञापन
तेज धूप में स्कूटी पर बच्चे को ले जाती महिला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी धीरे-धीरे उफान पर चढ़ रही है। गर्म हवा के साथ सूर्य की तपिश से हर कोई बेहाल हो गया है। सुबह आठ बजे से ही सूर्य की किरणें शरीर में चुभने लग रहीं हैं। घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। गर्मी से नागरिक ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल दिखाई दे रहे हैं।
जिले में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। दोपहर में धूप की तपन ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों व बाजारों में भी सन्नाटा दिखाई पड़ा। दोपहिया वाहनों से गंतव्य को निकले लोग पेड़ की छांव तलाश करते दिखाई पड़े।
दोपहर में 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा ने लू का अहसास कराया। लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए गन्ने का जूस, आम का पना, बेल का जूस और लस्सी का सहारा लिया। वहीं घरों के अंदर भी लोगों को राहत नहीं मिली। अब रात में भी गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि कल से तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा साथ ही गर्म हवा भी लोगों को बेहाल करेंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X