सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The moneylender was accused of usurping jewellery and a complaint was lodged.

Hapur News: सूदखोर पर लगाया आभूषण हड़पने का आरोप, तहरीर दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The moneylender was accused of usurping jewellery and a complaint was lodged.
विज्ञापन
सिंभावली । क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी ब्रजेश ने थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि जरूरत पड़ने पर उन्होंने करीब तीन साल पहले पड़ोस के गांव दत्तियाना निवासी युवक से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। जिनके बदले उन्होंने अपने सोने के आभूषण उसके पास गिरवी रखे थे। महिला ने बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने युवक को 30 हजार रुपये ब्याज समेत लौटा दिए। उस समय आरोपी ने उन्हें कुछ आभूषण लौटा दिए।
Trending Videos

मंगलसूत्र और एक जोड़ी कुंडल लौटाने के लिए एक माह का समय दिया था। पीड़िता का आरोप है कि निर्धारित समय के बाद उन्होंने युवक से अपने आभूषण मांगे, तो वह बहानेबाजी करने लगा। 18 मार्च को वह अपने आभूषण लेने युवक के पास पहुंची, तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आभूषण मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed