{"_id":"69bc3a824dd2170f530343de","slug":"the-weather-turned-cold-due-to-drizzle-rain-is-expected-today-as-well-hapur-news-c-135-1-hpr1003-138628-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बूंदाबांदी से ठंडा हुआ मौसम आज भी बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बूंदाबांदी से ठंडा हुआ मौसम आज भी बारिश का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव के साथ ही बूंदाबांदी ने मौसम ठंडा कर गर्मी से राहत दिला दी है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर आकाश में बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
मार्च माह में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी चटक धूप के साथ गर्मी परेशान कर रही है तो कभी बूंदाबांदी से मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
बुधवार शाम हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी आकाश में सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही रुक-रुककर बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम में ठंडक भी बढ़ गई।
दो पहिया वाहन चालक बूंदाबांदी से बचने का प्रयास करते नजर आए। देर शाम तक आकाश में काले बादल छाए रहे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को (आज) भी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इससे अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos