सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   There are 825 women per 1000 men in the district.

Hapur News: जिले में प्रति एक हजार पुरुषों पर 825 महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
There are 825 women per 1000 men in the district.
विज्ञापन
हापुड़। जिले में लिंगानुपात में सुधार को लेकर बड़े-बड़े कार्यक्रम चल रहे हैं, लेकिन प्रति एक हजार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या बराबर लाने के लिए अभी कड़ी मेहनत की जरूरत है।
Trending Videos

जनपद में जारी विधानसभा क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की अभी तक की रिपोर्ट पर नजर डालें तो प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या मात्र 825 है। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में यह संख्या मात्र 818 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद की बात करें तो तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल जनसंख्या 22,60,948 है, इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 9,19,729 है।
कुल मतदाताओं में 4,15,675 महिला और 5,04,054 पुरुष मतदाता हैं, जो 82.46 प्रतिशत है। बीते दिनों मंडलायुक्त मेरठ भानू चंद्र गोस्वामी के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक हुई थी, इसमें एसआईआर के तहत अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट साझा की गई, लेकिन इसमें लिंगानुपात का आंकड़ा चिंता करने वाला है।
आंकड़ा बताता है कि जनपद के धौलाना में प्रति एक हजार पुरुषों पर 830, हापुड़ में 825 और गढ़मुक्तेश्वर में 818 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed