{"_id":"69c2e166f3944521ee05e5ae","slug":"worshipped-mother-katyayani-and-sought-her-blessings-hapur-news-c-135-1-hpr1003-138886-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मां कात्यायनी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मां कात्यायनी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन
चंडी मंदिर में माता की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
हापुड़। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। माता के दरबार को फूल-माला और लाल चुनरी से सजाया गया। मंदिरों के अलावा घर-घर स्थापित कलश के समक्ष श्रद्धालुओं ने पाठ किया। फल-फूल, प्रसाद आदि का भोग लगाकर सुख-सौभाग्य की कामना की।
मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की उपासना के लिए मंगलवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शहर के श्री चंडी मंदिर, हरमिलाप मंदिर, श्री मनसा देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित सभी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि का कामना की।
मंदिरों के अलावा घर-घर स्थापित कलश के समक्ष श्रद्धालुओं ने पाठ कर सुख-सौभाग्य की कामना की। सुबह से शाम तक दर्शन करने का क्रम चलता रहा।
-- --
पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
मां चंडी की पालकी यात्रा मंगलवार को श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर कसेरठ बाजार, माता मोहल्ला, बुर्ज मोहल्ला से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम हुई। मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और भक्तों ने मां चंडी महारानी के भजनों पर जमकर नृत्य किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल, विनय प्रकाश गुप्ता, नवीन आनंद, राहुल कंसल, मनु गर्ग, कुश शर्मा, अखिल अग्रवाल, अनुज सिंघल, दीपेश गर्ग, महेश, दिपेश वत्स, सचिन वर्मा, अंकित कौशिक, आकाश जिंदल, वासु गोयल, हनु गोयल, चिराग गोयल, चिराग गुप्ता, अनुराग शर्मा, संदीप सिंहल, नमन गोयल, दिपांशु जैन, हिमांशु जैन आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

चंडी मंदिर में माता की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : 1